4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए बिग बॉस कंटेस्टेंट के कपड़े कौन कर रहा है स्पॉन्सर, क्या है उनमें खास

टीवी की फेमस बहु और बिग बॉस के घर में वैम्प का ताज हासिल कर चुकी हिना खान एक बार फिर क्रिटिक्स के निशाने पर आ गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 17 Dec 2017, 1:25 PM IST

Hina khan

इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन ११ टीवी पर धूम मचा रहा है। टीवी की फेमस बहु और बिग बॉस के घर में वैम्प का ताज हासिल कर चुकी हिना खान एक बार फिर क्रिटिक्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही शो में टीवी एक्टर रोहन मेहरा बिग बॉस के घर के अंदर गए थे और हिना को बताया था कि वे शो पर स्टाइल आइकन नजर आ रही हैं। हालांकि रोहन का यह कमेंट टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीरुशा निखत को रास नहीं आया।

Hina khan

नीरुशा ने खोल दी हिना की पोल इसके चलते नीरुशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला जिसमें हिना की स्टाइलिस्ट हेमलता पेरिवाल उर्फ हेमू ने नीरुशा को बिग बॉस के स्टे के लिए हिना खान को कपड़े स्पॉन्सर करने का ऑफर दिया था। नीरुशा ने यह ऑफर यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि वे स्पॉन्सर नहीं करतीं। हाल ही नीरुशा ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने हिना खान के कपड़े स्पॉन्सर नहीं किए।

Hina khan

नीरुशा ने ऐसे किया हिना के स्टाइल को डीकोड नीरुशा ने कहा कि वे रोहन की बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिना ऐसे कपड़े पहन रही हैं जो उनकी बॉडी को सूट भी नहीं कर रहे। हिना की हाइट ५ फीट ४ इंच है और वे अपनी हाइट से कहीं ज्यादा लंबे गाउन और ड्रेसेस पहन रही हैं। वहीं उनकी कई ड्रेस की फिट भी अच्छी नहीं है।

Hina khan

स्पॉन्सरशिप है ट्रैंड नीरुशा ने बताया कि कपड़े स्पॉन्सर करना इस इंडस्ट्री का ट्रैंड है। यह बहुत ही म्यूचुअल चीज है और दोनों ही पार्टीज को इससे फायदा होता है। उदाहरण के लिए सोनम कपूर पार्टीज में पहने जाने वाली बहुत ही कम ड्रेसेस खरीदती हैं, वहीं काम्या पंजाबी तब तक स्पॉन्सर्ड कपड़े नहीं पहनतीं, जब तक कि वह नीरुशा ने न डिजाइन किए हों। स्पॉन्सरशिप में मॉनेटरी रिटर्न्स नहीं होते, इसकी जगह सोशल मीडिया पर कुछ कर्टसी पोस्ट होते हैं।