
राजस्थान अपनी रॉयल अप्रोच की वजह से जाना जाता है। यहां का शाही अंदाज फूड से लेकर आउटफिट्स में भी साफ देखा जा सकता है। विंटर सीजन में ब्लेजर्स का फैशन खास होता है। ब्लेजर्स जहां यंगस्टर्स को एलिगेंट लुक देते हैं, वहीं प्रोफेशनली भी यंगस्टर्स इसे ऑप्ट करते हैं। इन दिनों जोधपुरी हंटिंग ब्लेजर्स की दीवानगी युवाओं में साफतौर पर देखी जा सकती है। दरअसल, प्रोफेशनल पार्टीज, मीटिंग और गेट टुगेदर में इसका खास चलन देखने को मिल रहा है। वेडिंग सीजन में भी इस फैशन स्टाइल को काफी फॉलो किया जाने लगा है।

रॉयल लुक के लिए बेस्ट जोधपुरी हंटिंग जैकेट्स और ब्लेजर्स में फैब्रिक्स में वुलन खादी, जूट व हार्ड लेनिन का चलन बढऩे लगा है। यंगस्टर्स हैवी बियर्ड या मस्टैश लुक संग हंटिंग ब्लेजर्स के कॉम्बिनेशन को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह फैशन राजस्थान को रिप्रजेंट करता है। इनमें हैंड एम्ब्रॉयडरी और प्लेन प्रिंट कोट्स को तरजीह दी जा रही है।

इंग्लिश और डार्क टोन डिजाइनर आयुष सोनी ने बताया कि न्यू ट्रेंड्स में वेस्टर्न के साथ एथनिक का यूज करके नए प्रयोग किए जा रहे हैं, ताकि लोग ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न आउटफिट्स के फील को समझ पाएं। ये भी ऐसा ही प्रयोग है, जिसमें वेस्टर्न हंटिंग कोट्स के साथ जोधपुरी कॉन्सेप्ट को मिक्स किया गया है। हंटिंग जैकेट्स और ब्लेजर्स में इंग्लिश व डार्क टोन को काफी प्रिफरेंस दी जाने लगी है। कैमल और रस्ट कलर्स डिमांड में हैं।