12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिल्क साडिय़ों में छाए मॉन्यूमेंट्स मोटिफ्स

बनारसी ब्रोकेट में नजर आ रहा है ताजमहल, वल्र्ड के पॉपुलर मॉन्यूमेंट्स भी बढ़ा रहे हैं साडिय़ों की चमक

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 08, 2018

Fashion trends

ताजमहल सिर्फ मुमताज की खूबसूरती की याद ही नहीं दिलाता, बल्कि आजकल कई महिलाओं की खूबसूरती को भी निखार रहा है। दरअसल, ताजमहल जैसे कई मॉन्यूमेंट्स इन दिनों साडि़यों से लेकर लहंगे में देखने को मिल रहे हैं। ये मॉन्यूमेंट्स मोटिफ्ट्स न सिर्फ आउटफिट्स की सुन्दरता को बढ़ाते हैं, बल्कि पहनने वाले को कुछ डिफरेंट लुक भी देते हैं। शहर की महिलाएं भी इन मोटिफ्स के बारे में जानकारी बटोर रही हैं।

Fashion trends

जयपुर मॉन्यूमेंट्स भी हिट सिर्फ ताजमहल ही नहीं, बल्कि इन आउटफिट्स में जयपुर के मॉन्यूमेंट्स भी नजर आ रहे हैं। हवामहल से लेकर आमेर फोर्ट और शीशमहल सभी के ट्रेडिशनल आर्ट को कपड़ों पर उतारा जा रहा है। यह ट्रेंड काफी हिट है साथ ही यह क्रिएशन साडि़यों के अलावा कुर्तों में भी छा रहा है।

Fashion trends

ट्रेडिशनल वर्क के साथ क्रिएशन सिल्क के अलावा मॉन्यूमेंट्स के मोटिफ्स को ट्रेडिशनल वर्क से भी सजाए जा रहे हैं। जरी, जरोदाजी और गोटा पत्ती के साथ ही ताजमहल मोटिफ्स को देखा जा सकता है। ब्राइडल कलेक्शन में यह पसंद किया जा रहा है। एक्सपर्ट अरूण कुमार बताते हैं कि इन दिनों ताजमहल मोटिफ्स में साडि़यों और लहंगों का कलेक्शन पसंद आता है।