
डिफरेंट लुक के लिए एक अच्छा आउटफिट ही नहीं, बल्कि खास एसेसरीज की जरूरत भी महसूस होती है। आज के दौर में जब फैशन को अच्छी तरह फॉलो किया जा रहा है, तब सिर्फ आउटफिट आपके लुक को पूरा नहीं कर सकता। लिहाजा आपको एक यूनीक क्लच पर्स की जरूरत जरूर महसूस होगी। यही वजह है कि गल्र्स के बीच इन दिनों मल्टी स्टोंस क्लच का ट्रेंड बढ़ रहा है। मार्केट ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन में भी इनकी बिक्री में तेजी आई है। यह पर्स मोजेक थीम पर बनाए जाते हैं, जिनमें २० से २५ तरह के कलर स्टोंस यूज में किए जाते हैं।

बन रहे हैं कॉम्बो मल्टी स्टोन क्लच के साथ नेकलेस, एडजेस्टेबल रिंग, बे्रसलेट और ईयरिंग सैट को मिक्स मैच किया जा रहा है। ये मेटल बेस पर तैयार होते हैं। टे्रडिशनल और वेस्टर्न, दोनों आउटफिट पर ये क्लच कॉम्बो को ट्राई किया जाता है। डोमेस्टिक इंजीनियर गोपिका शर्मा बताती हैं कि मल्टी कलर स्टोन के साथ हर तरह के कलर के आउटफिट अच्छे लगते हैं। इनमें ब्लू, ग्रीन, व्हाइट और यलो सहित कई स्टोंस देखे जा सकते हैं।

मार्बल का भी यूज एक्सपर्ट विशाल गोयल कहते हैं ‘स्टोन के क्लच काफी पसंद किए जाते हैं। पत्थरों के साथ ये क्रि एशन सिर्फ क्लच में नहीं, बल्कि स्लिंग बैग्स में भी देखा जा सकता है। कलरफुल स्टोन के अलावा मार्बल के पर्स भी बनाए जा रहे हैं। एक जमाना था जब फैशन एसेसरीज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आज आउटफिट भले ही महंगा ना हो, लेकिन उस पर जब डिफरेंट एसेसरीज कैरी की जाएगी तभी वह कुछ अलग हटकर लगेगी।