22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एथेनिक वेयर को दें ट्रैंडी लुक इन फुटवियर्स के साथ

आपकी ड्रेस के साथ परफैक्ट फुटवियर आपको और भी ट्रैंडी और बेहतरीन लुक दे सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 09, 2017

footwear

अक्सर हम यह तो डिसाइड कर लेते हैं कि हमें कौनसी ड्रैस के साथ कैसी एक्सेसरीज कैरी करनी है और कैसा हेयरस्टाइल बनाना है, लेकिन हम अक्सर फुटवियर की अहमियत भूल जाते हैं। आपकी ड्रेस के साथ परफैक्ट फुटवियर आपको और भी ट्रैंडी और बेहतरीन लुक दे सकता है। हालांकि कई बार यह चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि किसी ड्रेस के साथ कैसे फुटवियर कैरी किए जाएं। बात चाहे वेस्टर्न की हो या एथेनिक वियर की, हर ड्रेस के लिए अलग फुटवियर होते हैं। कई बार मैचिंग फुटवियर ही कमाल कर जाता है तो कई बार कॉन्ट्रास मैच ढूंढने में ही सिर चकरा जाता है। हालांकि आपकी इस परेशानी को कुछ हद तक कम हम हल कर सकते हैं। आप किस तरह की ड्रैस के साथ कैसे फुटवियर कैरी कर सकते हैं इसके बारे में यहां विस्तार से जानें -

footwear

कोल्हापुरी- कोल्हापुरी चप्पल हमेशा ट्रैंड में रहती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी इंडियन वेयर के साथ आराम से पहना जा सकता है। यदि आप कुछ हेवी पहन रही है तो कोल्हापुरी भी हेवी कैरी करें। जूतियां- आप लहंगा स्कर्ट पहनने जा रही है तो उसके साथ जूतियां जरूर पहनें। आपको बता दें कि जूतियां पैरों को कंफर्ट देती हैं और आपकी ड्रैस को भी ट्रैंडी लुक देती हैं।

footwear

बेलेरीना - बेलेरीना यानी कि बिना हील की बैली। इंडियन वेयर के साथ हील्स पहनाना जरूरी नहीं है। फ्लैट्स भी इंडियन वेयर पर पहना जा सकता है। इसके लिए स्टाइलिश बेलेरीना ट्राई करें। वेजेस- वेजेस को आप सूट या साड़ी, किसी के साथ भी पहन सकती हैं। आपको बता दें कि वेजेस किसी के भी लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

footwear

स्टिलेटोस- आप सोच रहे हैं कि स्टिलेटोस केवल वेस्टर्न वेयर के साथ ही बढिय़ा लगते हैं तो एक बार और विचार कर लें। स्टिलेटोस को एथेनिक वेयर के साथ पहन सकती हैं। आपको बता दें कि यह एथेनिक वियर के साथ तो बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।