17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिटन वर्क कर रहा गर्ल्स को आकर्षित

पिटन वर्क का फैशन इस समर में फैशन को कूल बना रहा है। न सिर्फ आउटफिट्स बल्कि फैशन एसेसरीज में यह काफी देखने को मिल रहा है।
2 min read
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Apr 29, 2018

pittan work

पिटन वर्क का फैशन इस समर में फैशन को कूल बना रहा है। न सिर्फ आउटफिट्स बल्कि फैशन एसेसरीज में यह काफी देखने को मिल रहा है। गल्र्स भी समर वेडिंग सीजन में इस वर्क को काफी पसंद कर रही है। एक्सपट्र्स के मुताबिक पिटन बेहद एलीगेंट लुक देता है, साथ ही लाइट होने के कारण गल्र्स भी इस वर्क को प्रिफर कर रही है। पिटन सॉफ्ट कलर आउटफिट्स के साथ भी खूब जमता है, लिहाजा समर में यह सोबर लुक देता है। उल्लेखनीय है कि पिटन एक खास तरह की एम्ब्रॉयडरी होती है, जो मुख्य रूप से सिल्वर और गोल्ड थ्रेड से की जाती है।

pittan work

कुर्तों में भी डिमांड पिटन वर्क की डिमांड कुर्तों में भी देखी जा सकती है। गोटा पती तो हमेशा से ही पसंद किया जाता है, लेकिन गल्र्स कुछ नया और पार्टी लुक के लिए पिटन वर्क के कुर्तों को प्रिफर कर रही है। ऑनलाइन मार्केट में इनकी अच्छी खासी रेंज अवेलेबल है।

pittan work

दिखता है वर्क कॉम्बीनेशन जरदोजी और गोटा वर्क के साथ पिटन का कॉम्बीनेशन बेहद अट्रैक्टिव लुक देता है। मार्केट में पिटन वर्क के लहंगे ८ हजार रूपए से शुरू है। ब्राइडल लहंगे में भी पिटन को पसंद किया जा रहा है। लहंगे की लुक की बात करें, तो यह पद्मावत मूवी से इंस्पायर्ड है।

pittan work

फैशन एसेसरीज के अलावा ज्वैलरी और क्लच में हिट पिटन वर्क का क्रेज ना सिर्फ आउटफिट्स, बल्कि फैशन एसेसरीज में देखा जा सकता है। खासकर ज्वैलरी और क्लच में भी इस वर्क को लेकर एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। बैंगल्स में इस वर्क का खास क्रिएशन देखा जा सकता है। शहर के बाजारों में इस तरह की ज्वैलरी और क्लच अवेलेबल हैं।