6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टाइलिश सनग्लासेस कर रहे ट्रैंड

समर्स में धूप का चश्मा चुनते समय सिर्फ कलर मैचिंग का ही नहीं बल्कि इसकी शेप और डिजाइन का भी ध्यान रखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 1 Apr 2018, 10:31 AM IST

stylish sunglasses

समर्स में धूप का चश्मा चुनते समय सिर्फ कलर मैचिंग का ही नहीं बल्कि इसकी शेप और डिजाइन का भी ध्यान रखें। यदि आपका चेहरा राउंड शेप है तो आप पर बटरफ्लाईज, रेक्टेंगुलर और शील्ड फ्रेम के चश्मे अच्छे लगेंगे। इसी तरह स्क्वेयर फेस पर ओवरसाइज्ड और क्लासी एविएटर फ्रेम अच्छे दिखेंगे। फंकी लुक इस तरह के फ्रेम काफी चलन में हैं। इसके लिए वॉस्ड डेनिम जैकेट और कट जीन्स के साथ आजमा सकती हैं। इस लुक को कैजुल और फॉर्मल दोनों ही तरह से रख सकती हैं।

stylish sunglasses

हार्ट शेप्ड फ्रेम यदि आप चंकी-फंकी रेट्रो लुक चाहती हैं तो हार्ट शेप्ड फ्रेम को आजमाइए। यह फ्रेम राउंड, हार्ट और डायमंड शेप के चेहरों पर अच्छा लगेगा। इन दिनों मेटल फ्रेम के स्थान पर फाइबर फ्रेम का चलन है। इसका कलर आप अपनी ड्रेस के हिसाब से भी चुन सकती हैं। हार्ट शैप्ड और कैट आई लुक को किया जा रहा है पसंद, हार्ट शेप्ड फ्रेम के साथ लाइट मेकअप होना चाहिए। साथ ही इसके ग्लास मल्टीकलर नहीं हों तो आपका लुक अच्छा लगेगा।

stylish sunglasses

कैट आई फ्रेम इस तरह के फ्रेम आंखों के बाहरी किनारों की ओर से घुमावदार और ऊंचे होते हैं और ये ओवल चेहरे पर अच्छे लगते हैं। ये चश्मे आपको रेट्रो लुक भी देते हैं। इसलिए यदि आप बोहो और एथनिक लुक के परिधान पहन रही हैं, तो भी कैट आई चश्मा आपको अलग दिखाएगा। यह केवल लुक वाइज अच्छा लगता है बल्कि गर्मी के मौसम में आपको कूल-कूल फील देगा। यह फ्रेम आपकी चीकबोन्स को हाइलाइट करने में मदद करता है। यदि आपकी नाक छोटी है तो इसे नही आजमाएं। एथनिक लुक के परिधान पहन रही हैं तो भी कैट आई चश्मा आपको अलग दिखाएगा। इसको आजमा सकती हैं।