8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान ने गिराई विद्युत विभाग पर बिजली, देखें तस्वीरें

दो दर्जन से अधिक विद्युत खंबे टूटे, कई विद्युत ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त।
2 min read
Google source verification
storm

फिरोजाबाद। दो मई को आए तूफान ने एक बार फिर शहर में तबाही मचा दी है। इस तबाही में जहां तमाम पेड़ टूट कर गिर गए, वहीं सबसे बड़ी आफत विद्युत विभाग को झेलनी पड़ी। तूफान के कारण फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और टूंडला के कई इलाकों में बिजली के पोल टूट कर गिर गए। कई विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। लिहाजा रात भर ये इलाके अंधेरे में डूबे रहे।

storm

देहात क्षेत्रों में करीब दो दर्जन से अधिक विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर पड़े।

storm

फिरोजाबाद में विद्युत पोल टूटने से यातायात मार्ग भी बाधित हो गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने टूटे हुए पोलों को हटाकर यातायात को सुचारू किया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

storm

इस दौरान टूंडला क्षेत्र के डेढ़ दर्जन और फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज क्षेत्र केे तीन दर्जन गांव अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत पोल टूट जाने के कारण इन क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। रात भर बिजली न आने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। सुबह होते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए।  


बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश