
यूपी के गाजीपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट कॉप्लेक्स के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान ने 5 अऩ्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बुलाया। जिसमें ओलंपिक में पहलवानी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला साक्षी मलिक भी शामिल हुई। साक्षी ने गाजीपुर के बच्चों के हौसले को बुलंद करते हुए उन्हें खेलने के लिए और भारत का नाम रौशन करने को कहा। साक्षी हरियाणा की हैं और इससे पहले 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

मनदीप जागड़ा वही कॉमनवेल्थ गेम 2016 में गोल्ड मेडल जीतने वाले मनदीप जागड़ा भी मौजूद रहे। मनदीप जागड़ा को रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सम्मानित किया। मनदीप जांगड़ा के पिता को इनका बॉक्सर बनना पसंद नहीं था। लेकिन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम में सिल्वर मेडल जीता, तो पिता नहीं पूरे परिवार को मानना पड़ा कि मनदीप का फैसला सही था।

ये खिलाड़ी भी रहे मौजूद शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान, खेल राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी के साथ 5 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी मलिक, मनदीप जागड़ा, मंजित छिल्लर, मीरा बाई चानू, के साथ सत्यव्रत कादिया मौजूद रहे।

यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि इन गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को योगी सरकार के घोषणा के तहत रिटायर के बाद 20 हजार का पेंशन और 6 करोड़ गोल्ड मेडल लाने पर इनाम दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को चेतन चौहान ने सम्मानित किया। वहीं कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिससे गाजीपुर के धरती पर भी एक खिलाड़ी होगा।