1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ इस अंदाज में हुआ हरदोई मेले का शुभारंभ, देखें तस्वीरें

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बने स्तंभ पर पुष्प अर्पित किये...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Dec 2017, 6:50 PM IST

famous hardoi mela

बहुप्रतीक्षित हरदोई मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बने स्तंभ पर पुष्प अर्पित किये।

famous hardoi mela

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर्णा सिंह द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत गीत मानशी द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि जनपद की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना सराहनीय कार्य है। एक अच्छा मंच बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

famous hardoi mela

रंगारंग कार्यक्रम मो. शफी के निर्देशन में राजीव आर डी एक्स ने टीम के साथ नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। सिंगिंग कंपटीशन में प्राइमरी जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपनी गायिकी के हुनर दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

famous hardoi mela

निर्णायक की भूमिका लखनऊ से आये मो. इलियास व शाहजहांपुर से आये नरेंद्र कुमार सिंह ने निभाई। संचालन शीलू व शुभी ने किया।

famous hardoi mela

इस अवसर पर श्याम जी गुप्ता,पंकज अवस्थी,अजीत शुक्ल,कुलदीप द्विवेदी ने जिलाधिकारी को पौधे प्रदान किये।

famous hardoi mela

कार्यक्रम में आयोजक रवि किशोर गुप्ता,अखिलेश गुप्ता,राहुल चौहान,अवनीश गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,मयंक सक्सेना,मो0 नइम ,पारुल दीक्षित,गौरव भादौरिया,भरत पांडेय,राकेश पांडेय,सौरभ सिंह,सुनील त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

famous hardoi mela

famous hardoi mela

famous hardoi mela