7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी अभिनेता को नहीं बल्कि एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला आॅस्कर अवॉर्ड

ऑस्कर अवार्ड्स वर्ष 1929 में शुरू हुए थे। पहले आॅस्कर अवॉर्ड की कहानी काफी दिलचस्प है।
2 min read
Google source verification
किसी अभिनेता को नहीं बल्कि एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला आॅस्कर अवॉर्ड

आॅस्कर अवॉर्ड 2018 का आयोजन 5 मार्च की सुबह लॉस एंजेलिस में होगा। बता दें कि ऑस्कर अवार्ड्स वर्ष 1929 में शुरू हुए थे। पहले आॅस्कर अवॉर्ड की कहानी काफी दिलचस्प है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि पहला ऑस्कर अवॉर्ड किसी एक्टर को नहीं बल्कि एक कुत्ते को मिलने वाला था।

किसी अभिनेता को नहीं बल्कि एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला आॅस्कर अवॉर्ड

जर्मन शेपर्ड प्रजाति के इस कुत्ते का नाम रियो टिन टिन था। दरअसल रियो टिन टिन ने पहले विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस को बचाया था। बाद में इस डॉग ने हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। रियो टिन टिन ने तकरीबन 27 फिल्मों में काम किया। इनमें से चार फिल्में 1929 में ही रिलीज हुईं थीं।

किसी अभिनेता को नहीं बल्कि एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला आॅस्कर अवॉर्ड

इनमें से एक फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड कमेटी ने रिया टिन टिन को ऑस्कर का दावेदार माना। हालांकि बाद में कमेटी ने माना कि अगर पहला आॅस्कर किसी डॉग को दिया गया तो लोगों के बीच अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

किसी अभिनेता को नहीं बल्कि एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला आॅस्कर अवॉर्ड

इसलिए कमेटी को दोबारा वोट करने को कहा। दोबारा वोटिंग के बाद जर्मन एक्टर एमिल जेनिंग्स ऑस्कर पाने वाले पहले अभिनेता बने।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन