19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / Photos / इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

कुछ सेलेब्रिटीज इंस्टाग्राम से करोड़ों रुपए की कमाई भी करते हैं। इनमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Jul 2018, 7:04 PM IST

इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते होंगे। आप लोग इंस्टाग्राम का उपयोग फोटो अपलोड करने के लिए करते होंगे लेकिन कुछ सेलेब्रिटीज इंस्टाग्राम से करोड़ों रुपए की कमाई भी करते हैं। इनमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कौन सा स्टार्स इंस्टाग्राम से कितनी कमाई करता है।

इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

होपरएचक्यू ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि सेलेब्रिटीज प्रति पोस्ट कितनी कमाई करती हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं काइली जेनर। काइली अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 10 लाख डॉलर (तकरीबन 7 करोड़ रुपये )चार्ज करती हैं। बता दें कि काइली एक रिएलिटी टीवी स्टार और सफल बिजनेवुमन हैं।

इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

पिछले साल की टॉपर सेलेना गोमेज इस बार दूसरे स्थान पर हैं। वह हर पोस्ट के लिए 8 लाख डॉलर (करीब 5.44 करोड़ रुपये) लेती हैं।

इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर हैं। पुर्तगाली फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट से 7,50,000 डॉलर (करीब 5,15,21,250 रुपए) कमाते हैं।

इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां इस लिस्ट में चौथी नंबर पर हैं। किम के इंस्टाग्राम पर 113 मिलियन फॉलोअर हैं। वह इंस्टाग्राम पर प्रति पोस्ट 7,20,000 डॉलर की कमाई करती हैं।

इंस्टाग्राम ने बनाया इन्हें अरबपति, यह एक्ट्रेस लेती है प्रति पोस्ट 7 करोड़, विराट की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

इस लिस्ट में कोहली ने स्टीफन करी और फ्लॉइड मेवेदर को पीछे छोड़ते हुए 17वें पायदान पर कब्जा कर लिया है। वहीं स्पोर्ट्स श्रेणी में वह 9वें पायदान पर हैं। विराट कोहली अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए तकरीबन 83 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। इंस्टाग्राम से होने वाली विराट की यह कमाई दुनिया के सबसे अमीर प्लेयर फ्लॉइड मेवेदर से भी ज्यादा है।