
ऑस्कर अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन रविवार को लॉस एंजेलिस में हुआ। इस समारोह में कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। इस समारोह में लेडी गागा सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहीं।

लेडी गागा इस सेरेमनी में मशहूर डिजाइनर अलेक्जेंडर मैकक्वीन का ब्लैक गाउन पहनकर पहुंची थीं। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया था।

इस लुक में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन सभी का ध्यान अगर किसी चीज पर गया तो वो है लेडी गागा का डायमंड नेकलेस।

उन्होंने Tiffany Co का नेकपीस पहना हुआ था, जो उनके लुक पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।

सूत्रों की मानें तो लेडी गागा का यह डायमंड नेकपीस 128.54 कैरट का था, जिसकी कीमत 2 अरब 13 करोड़ रुपए है। अब हर जगह गागा के इस नेकलेस की काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं।