16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिंसेस लुक में मौनी रॉय ने रेड कारपेट पर ली एंट्री, काला चश्मा लगा लूट ली लाइमलाइट

टीवी से फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कारपेट लुक के लिए प्लंज-नेक प्रिंसेस गाउन चुना। जिसमें उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

May 24, 2023

1_1.jpg

टीवी से फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कारपेट लुक के लिए प्लंज-नेक प्रिंसेस गाउन चुना। जिसमें उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2_1.jpg

रेड कारपेट पर मौनी ने जब 'प्रिंसेस' की तरह शिरकत की तो पूरा मजमा लूट लिया। इस आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। फैंस भी उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

3_1.jpg

इस बीच मौनी रॉय ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 से अपनी कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।

4_1.jpg

तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'डेब्यू। आज रात कान के रेड कार्पेट पर। ये एक ड्रीम डेब्यू था और मुझे इसका हर सेकेंड याद है। आने वाले दिनों में बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। साथ ही आपके फीड्स को लगातार स्पैम करती रहूंगी।'

5_1.jpg

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने 76th Cannes Film Festival के रेड कारपेट पर स्ट्रैपलेस प्लंज-नेक आइवरी गाउन पहना था। एक्ट्रेस ने मेकअप को मिनिमल रखा था।

6_2.jpg

बता दें कि एक्ट्रेस के इस दमदार लुक को देखने के बाद फैंस तो तारीफ करते नहीं ही थक रहे हैं। लेकिन साथ ही बी-टाउन की कई हसीना भी मौनी का लुक देखने के बाद खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई हैं।

7_2.jpg

इस बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने मौनी की तारीफ करते हुए लिखा, ओमजी बहुत सुंदर...आप पर गर्व है मोंजी। टीवी एक्ट्रेस आशिका ने लिखा, बहुत ही शानदार। इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है।

8_1.jpg

गौरतलब है कि कांस फिल्म फेस्टिवल में अब तक बॉलीवुड की कई हसीनाएं जलवा बिखेर चुकी हैं। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, उर्वशी रौतेला, एमी जैक्सन, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर शामिल हैं।