28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल की महिला अफसर को खूंखार कैदी से हुआ इश्क, सीक्रेट फोन के जरिए करते थे Private Talks

प्यार हुआ था तो बातों का सिलसिला भी होना लाजमी था इसलिए अफसर ने जेल में छिपाकर रखे कैदी के सीक्रेट फोन पर प्राइवेट मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

May 03, 2018

viral news,Female prison officer started personal relationship,hidden phone,phone and laptop were seized,relationship of prisoner and officer,

25 साल की जेल में महिला अफसर का एक खूंखार कैदी के साथ अफेयर की कहानी लोगों की जुबान पर है। वेल्स की एक जेल में किडनैपिंग के मामले में सजा काट रहे कैदी ने महिला अफसर से करीबियां बढ़ानी शुरू की और फिर धीरे-धीरे दोनों का इश्क परवान चढ़ा।

viral news,Female prison officer started personal relationship,hidden phone,phone and laptop were seized,relationship of prisoner and officer,

अब प्यार हुआ था तो बातों का सिलसिला भी होना लाजमी था इसलिए अफसर ने जेल में छिपाकर रखे कैदी के सीक्रेट फोन पर प्राइवेट मैसेज भेजने शुरू कर दिए। मामला साउथ वेल्स के ब्रिजएंड इलाके की एक प्राइवेट जेल का है, जहां HM नाम की जेल में 25 साल की शॉना क्लीयरी पोस्टेड हैं।

viral news,Female prison officer started personal relationship,hidden phone,phone and laptop were seized,relationship of prisoner and officer,

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शॉना ने जेल में बंद 22 साल के कैदी कर्ट जर्मन को पहले अपना फोन नंबर दिया, फिर उसे मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इनका प्यार परवान चढ़ना शुरू ही हुआ कि जेल अथॉरिटी को इसकी खबर लग गई और अफसर को सस्पेंड कर दिया गया।

viral news,Female prison officer started personal relationship,hidden phone,phone and laptop were seized,relationship of prisoner and officer,

बता दें, कर्ट 77 साल के बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का दोषी है और इस अपराध में 10 साल कैद की सजा काट रहा है। इस मामले में कर्ट को भी महिला अफसर के साथ संबंध रखने और जेल में मोबाइल छिपाकर रखने के मामले में 6 महीने की और सजा काटनी होगी। फिलहाल आरोपी अफसर का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।