
ISIS अपने प्रचार तंत्र को दिन प्रतिदिन मजबूत बानाने में लगा हुआ है ये आतंकी संगठन परंपरागत तौर तरीकों से लेकर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते रहते हैं। बर्बर वीडीयो दृश्यों से लेकर कट्टरपंथ को बढ़ाबा देने बाले संदेशों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए लोगों की पूरी टीम मौजूद है लेकिन वर्तमान समय में इसका क्षेत्रफल सिकुड़ता जा रहा है। बस इसी डर से ये आए दिन लोगों पर अत्याचार के वीडियो, तस्वीरें साझा करके अपने आतंक का बोलबाला कयाम करते रहते हैं।

पिछले कुछ दिनों से ISIS आतंकियों के आतंक की कुछ तस्वीरों ने सनसनी मचा रखी है। इनके टॉर्चर करने का दौर अब भी खत्म नहीं हुआ है। अब इन्होंने बंधकों को जान से मारने का एक नया तरीका खोजा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आतंकियों ने एक बंधक को मानव बम बनाकर बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया।

बता दें, आतंकी संगठन ने सीरिया के यारमॉक एरिया से ये फोटोज जारी की हैं। ये वही एकमात्र जगह है जहां अब भी ISIS का कंट्रोल है। घटना की सामने आई फोटोज में वो ISIS आतंकी बंधक को लकड़ी की पट्टियों से बांध रखा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं बंधक की गर्दन को ऐसे सेट किया गया था ताकि वो मुड़े नहीं और नीचे फेंकने पर उसका सिर सीधा जमीन से टकराए।

जानकारी के लिए बता दें, उसे एक्सप्लोसिव से भरा हुआ एक हेलमेट भी पहनाया गया और उसका ऊपर बम का एक ट्रिगर भी फिट किया गया। आतंकियों ने जब बंधक को बिल्डिंग से फेंका तो वो उसका सिर सीधे जमीन से जा लड़ा। और फिर जो हुआ आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

मौजूदा समय में इस्लामिक स्टेट सीरिया और इलाक में अपनी जमीन खो चुके हैं इनका क्षेत्रफल सिकुड़ता जा रहा है। बता दें, अब यारमॉक डिस्ट्रिक्ट ही इनके कब्जे में है, जहां ये अपनी मनमानी करते हैं।