19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्त के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, जानकर रह जाएंगे हैरान

आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ बेहद अनोखी बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने शायद पहले न सुना होगा।

3 min read
Google source verification
blood donar day

हम जानते हैं कि हर साल दुनिया में खून के अभाव में कई लोगों की मौत हो जाती है। इंसान की इस समस्या को देखते हुए साल 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली। इसके साथ ही दुनिया के समस्त देशों में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया। इसके बाद साल 2004 से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान की मुहिम में शामिल करना था। आपको बता दें कि विख्यात ऑस्ट्रियाई जीवविज्ञानी और भौतिकीविद कार्ल लेण्डस्टाइनर का जन्म 14 जून को ही हुआ था। आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ बेहद अनोखी बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने शायद पहले न सुना होगा।  

blood donar day

सबसे पहले बता दें कि इंसान के शरीर में केवल 4 तरह (O, A, B, AB) का रक्त होता है। जबकि बिल्लियों में 11, कुत्तो में 13 और गायों में लगभग 800 तरह का रक्त पाया जाता है।  

blood donar day

बता दें दुनिया का पहला Blood Bank, साल 1937 में बनाया गया था।  

blood donar day

एक नवजात के शरीर में सिर्फ करीब 250ml खून की मात्रा होती है जो कि 1 कप के समान होता है। वहीं एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में लगभग 5 लीटर खून पाया जाता है। यानि कि, शरीर के कुल वजन का 7%।  

blood donar day

हमारे देश में हर 3 सेकेंड में किसी न किसी को व्यक्ति को खून की आवश्यकता होती है। हर दिन दुनिया में 40,000 यूनिट खून की जरूरत पड़ती है। प्रत्येक 3 में से 1 व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कभी न कभी खून की आवश्यकता पड़ती है।      

blood donar day

हमारी नसों में खून 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। पूरे दिन में लगभग 9600 km की दूरी तय करता है।  

blood donar day

Red Blood Cells oxygen को लेकर चलती है और co2 को खत्म करती है।  

blood donar day

White Blood Cells शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाने का काम करता है।  

blood donar day

आपको बता दें कि एक बूंद खून में 10,000 white blood cells और 2,50,000 प्लेटलेट्स होती है।    

blood donar day

हर स्वस्थ इंसान रक्तदान कर सकता है लेकिन गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं रक्तदान नही कर सकती।