8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आँध्रप्रदेश के दो सिनेमा हॉल जल कर खाक,सामने आई भीषण अग्निकांड की तस्वीरें

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सिनेमा हॉल का फायर अलार्म काम नहीं कर रहा था...
2 min read
Google source verification
fire

(हैदराबाद): आंध्रप्रदेश के दो सिनेमा घर सोमवार को सुबह भयानक आग से जल कर खाक हो गए। दुर्घटना में जान -माल का नुक्सान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार,सिनेमा हॉल का फायर अलार्म काम नहीं कर रहा था।

fire

पुलिस के मुताबिक़ एक सफाई कर्मी ने इमारत से धुआँ निकलते देखा और इसकी जानकारी स्टाफ को दी । स्टाफ ने अग्नि शमन दल को बताया।फायर बिग्रेड के पहुचने से पहले आग ने भयानक स्वरुप ले लिया । आग की लपटें और काला धुआँ कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा ।

fire

प्राथमिक जांच के मुताबिक़ आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 8 दमकल गाड़ियों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया।

fire

विशाखापट्नम के गजुवाका क्षेत्र में एक ही बिल्डिंग में कन्या और श्रीकन्या नाम के दो सिनेमा थिएटर स्थापित हैं।आग में दोनों थिएटर जल कर पूरी तरह राख हो गए। करीब 3 करोड़ रुपयों की हानि का अंदाजा लगाया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश