16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन में इन लोगों पर होती है भोले बाबा की विशेष कृपा, पूरे साल होती है धन की वर्षा

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन माह कल यानी शनिवार 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने से हिन्दू धर्म के त्योहारों की शुरुआत होती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 28 Jul 2018, 9:37 AM IST

Sawan 2018

नई दिल्ली। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन माह कल यानी शनिवार 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने में सबसे अधिक धार्मिक गतिविधियां होती हैं। इस माह के शुरू होने से पहले ही अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाती है। इस यात्रा में देशभर के श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। साथ ही इसी पावन महीने में कांवड़ यात्रा भी शुरू होती है। कांवड़ यात्रा में पूरे भारत खासकर उत्तर भारत के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हिन्दू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस महीने से हिन्दू धर्म के त्योहारों की शुरुआत होती है। साथ ही इस महीने से हरियाली का दौर शुरू हो जाता है। यह महीना व्यापारियों के लिए भी खास माना जाता है। इस महीने में व्यापारियों पर धन की खूब बरसात होती है। इस महीने में सभी तरह का कारोबार करने वाले व्यापारियों की आमदनी बढ़ जाती है। आईए आपको बताते हैं कि सावन माह में व्यापारियों पर धन की बरसात कैसे होती है।

Sawan 2018

1- सावन माह में पूरे देश में धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसके लिए सामूहिक तौर पर और घरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के समापन पर भक्तों के लिए प्रसाद का इंतजाम किया जाता है। इससे खाद्य सामग्री से जुड़े व्यापारियों की आमदनी बढ़ जाती है।

Sawan 2018

2- सावन माह में पूरे देश में हिन्दू परिवारों में सुबह-शाम पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा धार्मिक व सामाजिक संगठनों की ओर से पूरे माह सामूहिक हवन-पूजन के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसमें बड़ी मात्रा में पूजन सामग्री का इस्तेमाल होता है। एेसे में पूजन सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारियों की आय बढ़ जाती है।

Sawan 2018

3- सावन मास में करोड़ों शिवभक्त अमरनाथ यात्रा और कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेते हैं। इन यात्राओं में यह शिवभक्त भगवान शिव की तस्वीरों और जयकारे लिखे कपड़े पहनते हैं। भगवा रंग के यह कपड़े खासतौर पर सावन माह के लिए ही बनाए जाते हैं। इस माह में इन कपड़ों की बिक्री जोरों पर होती है। इन कपड़ों का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर इस माह में धन की खूब बरसात होती है।

Sawan 2018

4- सावन मास में हर साल देशभर से करोड़ों श्रद्धालु धार्मिक यात्राएं करते हैं। इन यात्राओं के लिए यह श्रद्धालु बड़ी संख्या में किराए के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े लोगों के पास इस माह में जबरदस्त बुकिंग रहती हैं और इनको कारोबार से खूब आमदनी होती है।

Sawan 2018

5- सावन मास में शहरों में बड़े-बड़े धार्मिक कार्यक्रमों आयोजित किए जाते हैं। यह कार्यक्रम कई-कई दिनों तक चलते हैं। चूंकि इस माह में जमकर बरसात होती है, एेसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए टेंट लगाया जाता है। इससे टेंट कारोबारियों की आमदनी बढ़ जाती है।