26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है सोने और हीरों से बना दुनिया का सबसे महंगा जूता, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

आपसे पूछा जाये कि आप कितनी कीमत का जूता पहनते हैं तो शायद आपका जबाव होगा 2000 या 3000 रुपए। लेकिन इस जूते के दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 26 Sep 2018, 1:54 PM IST

shoes

नई दिल्ली। आपसे पूछा जाये कि आप कितनी कीमत का जूता पहनते हैं तो शायद आपका जबाव होगा 2000 या 3000 रुपए। लेकिन इस जूते के दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर यानी 1.23 अरब रुपए है। इसे दुनिया का सबसे महंगा जूता माना जा रहा है।

gold

इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ मिलकर बनाया है। जदा दुबई हीरे वाले जूते बनाने के लिए मशहूर है। बुधवार को दुनिया के एकमात्र 7 स्टार होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा।

daimond

आज शाम को इस जूते का लॉन्च इवेंट है। लॉन्च इवेंट है में इस जूते का 36 ईयू का प्रोटोटाइप उपलब्ध होगा।