
अभिनेता जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की।

अनिल कपूर के आने की सूचना पर विद्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। ग्रामीण अभिनेता अनिल कपूर की एक झलक पाने के लिए दिनभर तेज धूप में इंतजार करते रहे।

जेरेमी रेनर ने विद्यालय को लगभग 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित एक ट्रक में लगा वाटर प्यूरीफायर उपलब्ध करवाया।

अभिनेताओं ने बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।

शूटिंग के दौरान दोनों अभिनेता तेज गर्मी से कुछ परेशान भी दिखे।

शूटिंग पूरी होने के बाद जेरेमी रेनर व अभिनेता अनिल कपूर हैलीकॉप्टर से रवाना हुए। यहां भी काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।