17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Photos: दर्द से कराह रहे मरीज, बेखौफ डॉक्टर कर रहे मनमानी

दर्द से कराह रहे मरीज, बेखौफ डॉक्टर कर रहे मनमानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 20 Dec 2017, 2:51 PM IST

SMS Hopital

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आज सुबह प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक न तो सेवारत चिकित्सक काम पर लौटे और न ही मेडिकल कॉलेजों के रेजीडेंट। (सभी फोटो - प्रवीण वर्मा)

SMS Hopital

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को साढ़े पांच हजार सेवारत चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं थे, आज पांचवे दिन भी प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेपटरी रही और मरीज इलाज के लिए कराहते रहे।

SMS Hopital

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आज भी ऑपरेशन टाल दिए गए।

SMS Hopital

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिलने से निजी अस्पतालों में महंगा इलाज लेने पर मजबूर हो रहे हैं और अपनी जेब कटा रहे हैं।

SMS Hopital

मंगलवार को हाईकोर्ट में हड़ताली डॉक्टरों को तत्काल ड्यूटी पर आने के आदेश दिए और नहीं आने पर अवमानना की कार्यवाही झेलने की चेतावनी भी दी। लेकिन सेवारत चिकित्सक काम पर नहीं लौटे। सरकारी अस्पतालों में वैकल्पिक इंतजाम भी धराशायी हो गए हैं, मरीज इलाज नहीं मिलने पर कराह रहे हैं।

SMS Hopital

सेवारत चिकित्सकों के समर्थन में मेडिकल कॉलेजों के रेजीडेंट भी हडताल पर चले जाने के कारण मेडिकल कॉलेजों में इलाज भी बीमार हो गया है। बड़े ऑपरेशन टाले जा रहे हैं और आउटडोर में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है।

SMS Hopital

SMS Hopital