
जयपुर। वीकेआई रोड नंबर 19 पर बुधवार रात कैमिकल फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग। आग की चपेट में एक कबूतर भी आ गया। कबूतर के पंख और पांव तक जल गए। फोटो : संजय कुमावत

कैमिकल के ड्रम विस्फोट के साथ आग के गोले बनकर धमाकों के साथ उछले और इधर-उधर जा गिरे। इससे पास में स्थित तीन फैक्ट्रियों में भी आग लग गई।

देर रात तक एक दर्जन से अधिक दमकल आग बुझाने में जुटी रहीं।

दोपहर तक धुआं उठता रहा। पूरा सामान अस्त—व्यस्त हो गया।

आग बुझाने पहुंची एक दमकल पर भी जलता हुआ ड्रम जा गिरा। इससे दमकल भी आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जल गई।

वहीं स्थित तेल की फैक्ट्री में भी बिखर गया तेल।

स्नाइकोलेटर से भी पानी और फोम फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया जाता रहा। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में रास्ता बंद कर दिया और लोगों को आगे बढऩे से रोक दिया।