1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर जाएं इन 5 जगहों पर

राजाओं की भूमि कहे जाने वाले राजस्थान में हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। यहां स्थित किलों, महलों, झीलों, नदियों और प्राचीन वस्तुएं इसे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय यात्रा गंतव्य बनाता है। राजस्थान का इतिहास विभिन्न ऐतिहासिक लड़ाइयों, अविश्वसनीय शासकों और शानदार किलों से जुड़ा है। यहां का प्रत्येक शहर संस्कृति, विरासत और हस्तशिल्प से समृद्ध है। राजस्थान आपके लिए ढेर सारे विकल्प उपलब्ध कराता है। अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको राजस्थान के उन 5 शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार जरूर घूमने जाएं।

2 min read
Google source verification
hawa_mahal_2.jpg

जयपुर : 'राजस्थान का दिल' कहे जाने वाला जयपुर अपने उल्लेखनीय महलों, किलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। राज्य की राजधानी को पिंक सिटी ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप हवामहल, सिटी पैले, आमेर का किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर मंतर सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को देख सकते हैं।

pichola.jpg

उदयपुर : पूर्व का वेनिस या झीलों की नगरी कहे जाने वाला उदयपुर भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आप सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतह सागर झील, उदय सागर, स्वरूप सागर सहित विभिन्न किलों और महलों का दीदार कर सकते हैं।

chittor_fort.jpg

चित्तौडग़ढ़ : चित्तौडग़ढ अपने चित्तौड़ किले के लिए विश्वभर में मशहूर है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इसके अलावा, राणा कुंभा का महल, विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ भी देख सकते हैं।

mehrangarh.jpg

जोधपुर : थार रेगिस्तान के किनारे पर बसे जोधपुर को 'द ब्लू सिटी ऑफ राजस्थान' भी कहा जाता है। जोधपुर की यात्रा करते समय मेहरानगढ़ किला, मोती महल, शीश महल, उम्मेद भवन पैलेस, चामुंडा माताजी मंदिर और अन्य ऐतिहासिक और पवित्र स्थल अवश्य जाएं।

dargah_temple.jpg

अजमेर : सूफी संत मोइनउद्दीन चिश्ती की दरगाह और पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर के लिए मशहूर अजमेर भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है जो हर धर्म को आकर्षित करता है। अरावली पर्वत श्रृंख्ला पर स्थित अजमेर एक ऐतिहासिक शहर है जो राजधानी जयपुर से 135 किलोमीटर दूर है।