31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Photos: रोड़ पर कचरा फेंक रहे व्यक्ति को महापौर ने पकड़ा रंगे हाथ, उसके बाद जो हुआ…

Photos: रोड़ पर कचरा फेंक रहे व्यक्ति को महापौर ने पकड़ा रंगे हाथ, उसके बाद जो हुआ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 16 Oct 2017, 4:08 PM IST

Ashok Lahothi

जयपुर महापौर अशोक लाहोटी सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं। रविवार को करीब 8 घंटे में 45 किलोमीटर दूरी नापी और गंदगी फैलाने व पॉलीथीन का उपयोग करने वालों की धरपकड़ की।

Ashok Lahothi

गणगौर बाजार में सडक़ पर कचरा डालने निकले व्यक्ति को महापौर ने पकड़ लिया। महापौर ने फटकार लगाई लेकिन प्रतीक नाम का यह व्यक्ति उनसे उलझ पड़ा। महापौर ने उसे आधे घंटे तक गाड़ी में बैठा दिया और दो गार्ड साथ में लगा दिए। इस बीच परिजन समेत करीब 50 लोग वहां आ गए और विरोध जताने लगे। महापौर ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया तो लोगों का विरोध कम पड़ा।

Ashok Lahothi

राजापार्क से शुरू हुआ निरीक्षण का सिलसिला चारदीवारी, सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, सी—स्कीम होता हुआ टोंक रोड तक चला। हालांकि वे कार्रवाई के बजाए समझाइश के मूड में ही नजर आए।

Ashok Lahothi

इस दौरान निगम के अफसरों का लवाजमा पॉलीथीन जब्त करता रहा।

Ashok Lahothi

त्योहार के कारण टीम ने कई जगह पॉलीथीन का उपयोग करने वाले और गंदगी फैलाने वालों को पकड़ा।

Ashok Lahothi

अतिक्रमियों को भी तत्काल अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। (photos: dipr)