
कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी समेत अन्य कार्यकर्ता चौमू हाउस सर्किल तक पैदल गए और फिर वापस भाजपा कार्यालय आ गए। पूरे रास्ते भाजपा जिंदाबाद के नारे लगते रहे। फोटो : अनुग्रह सोलोमन, रवि गौतम

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंच कर एक दूसरे को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंच कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी की।

इस दौरान आतिशबाजी में भाजपा जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

आतिशबाजी के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन अपने ही कार्यकर्ताओ को पीछे हटाने के लिए धक्के देते नजर आए।