9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: जयपुर हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर स्टोर में देर रात लगी आग, मरीज़ों-परिजनों ने ऐसे बचाई जान

देर रात अचानक बिस्तर छोड़ भागे मरीज...

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Apr 16, 2018

Jaipur Hospital

जयपुर। टोंक रोड नगर निगम मुख्यालय के पास जयपुर हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर के स्टोर रूम में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टोर रूम में रखी ज्वैलनशील सामग्री पलभर में आग की लपटों में घिर गई और उससे निकला धुुआं दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू और वार्ड में भर गया। (सभी फोटो - दिनेश डाबी)

Jaipur Hospital

अग्निशन अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय अस्पताल में सौ से अधिक मरीज थे। अस्पताल में बाहर की तरफ बने रेम्प से उन्हें पुलिस व अस्पताल प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया। आठ दमकलों का पानी फेंक करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।

Jaipur Hospital

अस्पताल में आग और गंभीर मरीजों के फंसे होने की सूचना पर शहरभर से दस १०८ एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल से जान बचाकर बाहर आए करीब चालीस पचास मरीजों को एसएमएस और दुर्लभजी अस्पताल रैफर किया गया। जबकि बड़ी संख्या में मरीजों को नगर निगम परिसर में लिटाया गया।

Jaipur Hospital

यहां पर एक दिन पहले सीकर निवासी अस्तअली खान की बायपास सर्जरी की गई थी। गंभीर हालत में नगर निगम सड़क पर वैड पर लेटे अस्तअली खान को परिजन 108 एम्बुलेंस से दुर्लभजी अस्पताल में ले जाने के लिए लिटाया। तभी जयपुर अस्पताल के डॉक्टर वहां पहुंच गए और मरीज को एम्बुलेंस से बाहर उतारने के लिए कहा।

Jaipur Hospital

लेकिन एम्बुलेंस कर्मियों ने मरीज को अन्य अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो चिकित्सक भी उसे वहीं उनकी देखरेख में उतारने पर अड़ गए। बाद में परिजन कुछ देर इंतजार करने की कहकर मरीज को एम्बुलेंस में ही लिटाए रखा।

Jaipur Hospital

थाना प्रभारी गुमानसिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों से मिलकर परिजन लौटने में थे कि फस्र्ट फ्लोर पर बने इमरजेंसी वार्ड के एसी में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज से पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच गई वहीं धमाके के बाद आग लग गई।

Jaipur Hospital

अस्पताल में कई जगहों पर बिजली के तार जलने लगे। परिजन और अस्पताल कर्मी मरीजों को बाहर निकाल रहे थे तो अस्पताल के बाहर सारे मरीज निकल जाने से सूचना आग की तरह फैल गई। विद्युत कार्यालय में कॉलकर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई।

Jaipur Hospital

कई मरीज तो गंभीर थे। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने 50 से अधिक एंबूलेंस मंगवाई और सड़क पर आए मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया।

Jaipur Hospital

वहीं करीब दस दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

Jaipur Hospital

पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो सामने आया कि करीब 50 बीमार यहां भर्ती थे। सौ से अधिक परिजन भी उस दौरान मौजूद थे।