25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान सहित देश के इन नेताओं ने गंवाई स्वाइन फ्लू से जान, ये पाए गए पॉजिटिव

राजस्थान सहित देश के इन नेताओं ने गंवाई स्वाइन फ्लू से जान, ये पाए गए पॉजिटिव
3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Mar 05, 2018

Kalyan Singh

जयपुर। राजस्थान में स्वाइन फ़्लू अब इस कदर पैर पसार गया है कि महामहिम राज्यपाल तक को स्वाइन फ़्लू हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ सवाई मानसिंह अस्पताल के सीनियर डॉक्टर्स की टीम ने रविवार को उनकी जांचें की थी और स्वाइन फ़्लू सम्बन्धी कुछ सैम्पल्स भी लिए थे। शाम तक डॉक्टर्स ने उनके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की पुष्टि कर दी। बताया जा रहा है कि बीती रात राज्यपाल को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया। अब उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। आइए एक नजर डालते हैं स्वाइन फ्लू से राजस्थान सहित देश के किन-किन नेताओं ने अपनी जान गंवाई और कौन-कौन पाएं गए पॉजिटिव...

Kirti Kumari

- राजस्थान में स्वाइन फ़्लू ऐसा कहर बरपा चुका है कि इसने बीजेपी की माण्डलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी को अपना शिकार बनाया जिससे उनका निधन हो गया था।

Amrita Meghwal

जालोर विधायक श्रीमती अमृता मेघवाल को भी स्वाइन फ्लू हो गया था। उनके पति एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल ने इसकी पुष्टि की थी। बाबूलाल ने कहा था कि विधायक को कई दिनों से हल्का बुखार था और तबीयत मामूली नासाज थी। विधानसभा स्थित डिसपेंसरी में जब जांच करवाई तो स्वाइन फ्लू पॉजीटिव के लक्षण सामने आए। अब अमृता मेघवाल भी स्वस्थ है।

Narpat Singh Rajvi

हाल ही में बीजेपी के विधायक नरपत राजवी को भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया था। अब राजवी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं।

Magan Lal Shah

स्वाइन फ्लू राजस्थान में ही नहीं पूरे देश में कहर बरपा रहा है। उत्तराखंड में भी भाजपा विधायक मगन लाल शाह की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। मगन लाल शाह थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। थराली पर्वतीय क्षेत्र में पड़ता है।

Swine flu

- देहरादून में ढकरानी निवासी और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सतपाल चौधरी की दिल्ली स्थित बीएल कपूर अस्पताल में स्वाइन फ़्लू से मौत हो गई थी। भाजपा नेता सतपाल चौधरी (40) को 15 दिन पहले बुखार और जुकाम की शिकायत हुई थी। पहले उन्होंने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। जब सेहत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें सीएमआई देहरादून ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए। इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली स्थित बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में हुए टेस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद चौथे दिन उनकी मौत हो गई।

Swine flu

- मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के 43 वर्षीय कांग्रेसी नेता की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। मुकेश जैन रतलाम जिले के नामली के रहने वाले थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट में जैन को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। सूत्रों के अनुसार मुकेश जैन, रतलाम जिला कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

Swine flu

यूपी मेंभी स्वाइन फ्लू से सीतापुर के बसपा नेता अयूब खां की मौत हो गई। लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विधानसभा चुनाव में बसपा ने अयूब खां को सीतापुर से प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था।