
राजनीति को स्वच्छ करने के लिए जनता में लगातार ललक और इच्छाशक्ति बढ़ा रहा पत्रिका का चेंजमेकर महाअभियान अब समाजों और घर-परिवारों तक पहुंच रहा है।

राज्य में बुधवार को कई जगह सामूहिक विवाह सम्मेलनों और वैवाहिक समारोहों में फेरों से पहले जोड़ों व समाज के लोगों ने लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए राजनीति को स्वच्छ करने का संकल्प लिया।

जयपुर में घाटगेट बाजार निवासी 29 वर्षीय दूल्हे संजीव शर्मा और 26 वर्षीय दुल्हन निधि जांगिड़ ने भी राजनीति में स्वच्छता लाने का बीड़ा उठाया।

आपको बता दें कि दोनों हवामहल विधानसभा क्षेत्र से हैं। निधि व्याख्याता और एमबीए संजीव फार्मासिस्ट हैं।

दोनों ने कहा कि अब तक बनी सरकारें शिक्षा, बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क जैसे मूलभूत मुद्दों पर भी जनता को राहत नहीं दे पाई हैं।