2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक महीना आया रमजान, बाजारों में बढी रौनक, देखें तस्वीरें

रमजान के इस्तकबाल को तैयार बाजार और रोजेदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 17 May 2018, 10:20 PM IST

jaipur

इबादत, रहमत और मगफिरत के पाक महीने की शुक्रवार से शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले गुरुवार शाम से ही रमजान महीने का नजारा मुस्लिम इलाकों में देखते ही बन रहा था। रोजेदारों से बाजार गुलजार था। फोटो : दिलीप सिंह

jaipur

सेहरी और इफ्तार के लिए लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। कोई फल खरीदता दिखाई दिया तो किसी ने विदेशी खजूर और सेंवई खरीदीं। रामगंज, सुभाष चौक, चार दरवाजा, घाटगेट सहित शहर के अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में देर रात तक लोग खरीदारी में मशगूल रहे।

jaipur

सहरी में इस्तेमाल करने के लिए सेंवईं, बे्रड, बनाना ब्रेड, ब्रेड बॉल्स, फीणी और इफ्तारी के लिए अनेक प्रकार के शर्बत, खजूर, नमकीन से लेकर कई खाद्य सामग्री खरीदी गई। फल, सूखे मेवे और शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी खूब हुई।

jaipur

गुरुवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह शुरू हुई। लोगों ने इसमें भाग लिया। वहीं घरों पर महिलाओं ने तरावीह अदा की।