24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूदू सडक हादसे के घायलों से हुआ ऐसा सुलूक, सांसद को पहुंचना पडा अस्पताल, देखें तस्वीरें

गंभीर मरीजों की पट्टी कर इमरजेंसी के बाहर भेजा
2 min read
Google source verification
jaipur

दूद सड़क हादसे में एसएमएस अस्पताल में लाए गए मरीजों के इलाज में लापरवाही सामने आई। घायल लोगों को ट्रोमा इमरजेंसी में घायलों को पट्टी बांधकर बाहर भेज दिया। इस पर परिजनों ने विरोध जता दिया। इलाज से असंतुष्ट मरीजों के परिजनों ने ट्रोमा के बाहर हंगामा कर दिया। फोटो : दीपक सैनी

jaipur

इतना घायल होने के बाद भी डॉक्टर्स ने घायलों को पट्टी कर बहार बैठा दिया। इसी दौरान घायलों के हाल जानने पहुंचे सांसद रामचरण बोहरा के सामने भी परिजनों ने इलाज पर विरोध जताया।

jaipur

सांसद बोहरा ने जब ने बाहर बैठे मरीजों को देखा तो साथ में मौजूद चिकित्सक जगदीश मोदी को वापिस इलाज शुरू करने के निर्देश दिए।

jaipur

ट्रोमा सेंटर में हादसे में 31 जनों को लाया गया था। जिनमें से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। शेष 11 घायलों को भर्ती किया गया है। हादसे में एक जने स्माइल की मौके पर ही मौत हो गई।

jaipur

सांसद के निर्देश पर तीन मरीजों को फिर से इमरजेंसी ले लाया गया।

jaipur

यह हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग छीतरोली बस स्टैण्ड के पास रविवार को बस और टैंकर में भिड़ंत से हुआ था। जानकारी के अनुसार दूदू के उरसेवा से रामनिवास धोबी अपनी पौत्री नीतू का लग्न-टीका लेकर सुजानगढ़, झुन्झुनूं समारोह में शामिल होने जा रहे थे।