5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड बढ़ी, देखें फोटो

Weather Update : राजस्थान में शुक्रवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था। जिसके तहत राजस्थान के कई जिलों में कहीं ​हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। पिंक सिटी जयपुर, अजमेर के किशनगढ़, पाली के सोजत, नागौर में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। राजस्थान में झमाझम बारिश जारी है। कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। तस्वीरों में देखें बारिश का नजारा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Jan 2025, 11:42 AM IST

Meteorological Department Alert

Weather Update : राजस्थान में शुक्रवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था। जिसके तहत राजस्थान के कई जिलों में कहीं ​हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई।

Meteorological Department Alert

Weather Update : राजस्थान में इसके अलावा बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), बाड़मेर, जैसलमेर में भी बारिश हुई। इस बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले वहीं आम जनता कड़ाके की ठंड और शीतलहर से ठिठुर गए।

Meteorological Department Alert

Weather Update : गुलाबी नगर जयपुर में सुबह से ठंड और बर्फीली हवाएं चल रहीं थी। कोहरा अपने पूरे शबाब पर था। लोग कंपा रहे थे।

Meteorological Department Alert

Weather Update : जयपुर में अचानक मौसम बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाया। सुबह 10 बजे के करीब जयपुर के कई इलाके में बारिश शुरू हो गई।

Meteorological Department Alert

Weather Update : जयपुर शहर के कई इलाकों में मेघ बरसे। झमाझम बारिश से जनजीवन थम सा गया। कड़ाके की सर्दी से जयपुर की जनता पस्त हो गई।

Meteorological Department Alert

Weather Update : राजस्थान के कई जिलों में मौसम अचानक बिगड़ गया। देर रात से सुबह तक 6 जिलों में बारिश हुई। उसके बाद कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। जो अभी थमा नहीं है।

Meteorological Department Alert

Weather Update : मौसम विभाग का जयपुर समेत 9 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 3 घंटे में बारिश होने की संभावना है। सर्दी की ठंड की वजह से लोग अलाव जलाकर हाथ ताप रहे है। राजस्थान में 12 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहने तथा हल्की बारिश और घना कोहरा छाने की संभावना है।