11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING: जौनपुर में सपा ने 56 वोटों से खो दी अपनी जीती हुई सीट, ये है पूरी कहानी

जौनपुर के बक्शा ब्लॉक प्रमुख रंजीत यादव के शिलाफ 56 वोटों से पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 5 Feb 2018, 6:16 PM IST

Jaunpur No Confidence Motion

जौनपुर. आखिरकार समाजवादी पार्टी के हाथ से एक सीट और निकल ही गयी। जौनपुर में समाजवादी पार्टी के बक्शा ब्लॉक प्रमुख का तख्ता पलट हो गया। बक्शा ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

Jaunpur No Confidence Motion

विपक्षी सजल सिंह ने बीडीसी सदस्यों के साथ मिल कर तख्ता पलट कर दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 101 में से 57 सदस्य ही सदन में पहुंचे। इनमें से 56 लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। विरोध में एक मात्र वोट स्वयं ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव का ही था।

Jaunpur No Confidence Motion

एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ठीक पौने दस बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचीं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय निर्देशन में पहले से ही फोर्स भी चप्पे-चप्पे पर तैनात थी। ठीक 11 बजे ब्लाक के पश्चिमी गेट के पास बीडीसी सदस्य सजल सिंह के नेतृत्व में वाहनों का लंबा काफिला रुकना शुरू हो गया।

Jaunpur No Confidence Motion

इसे देखते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वाहनों से एक-एक कर उतर रहे बीडीसी सदस्यों को पुलिस कर्मियों ने लाइन में करना शुरू कर बाहरी लोगों को सख्ती के साथ वहां से हटा दिया। मात्र 15 मिनट में ही बीडीसी सदस्य गेट पर ही परिचय पत्र प्राप्त कर सदन में चले गए।

Jaunpur No Confidence Motion

इस दौरान ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव सहित कुल 57 सदस्यों ने पहुंच कर उपस्थिति दर्ज कराई। ठीक साढ़े ग्यारह बजे उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही प्रारंभ की। उन्होंने सजल सिंह एवं सदस्यों द्वारा ब्लाक प्रमुख पर लगाए गए आरोपों को पढ़ कर सुनाया। फिर मतदान के तरीके की जानकारी दी।

Jaunpur No Confidence Motion

सदन में परिचर्चा के दौरान वोटिंग कराने का निर्णय हुआ। सबसे पहले वोटिंग महिला इसके बाद पुरुष बीडीसी सदस्यों द्वारा की गई। मतदान संपन्न होते ही गिनती का कार्य शुरू हुआ। जैसे ही उपजिलाधिकारी ने 56 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष तथा मात्र एक मत विरोध में पड़ने की घोषणा की समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Jaunpur No Confidence Motion

इसके बाद सदन में बैठे निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव बाहर निकल गए। इनके बाद निकले विपक्षियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। सजल सिंह ने कहा कि सत्य की जीत हुई जबकि असत्य पराजित हुआ।

Jaunpur No Confidence Motion

बीडीसी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। इस दौरान सीओ सदर विनय कुमार दि्ववेदी, सीओ दिग्विजय सिंह, नायब तहसीलदार सदर एसओ बक्शा शिवशंकर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।


बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश