
आज पूरे मारवाड़ में मारवाड़ दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस के तहत जोधपुर में कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

मारवाड़ में सबसे अधिक पसंदीदा शहर जोधपुर है, जिससे मारवाड़ की पहचान हुई है।

जोधपुर के मेहरानगढ़ तलहटी में स्थित पुराने आवासीय घरों का नीला रंग होने के चलते इसे ब्ल्यू सिटी भी कहा जाता है।

ब्ल्यू सिटी के गहरे नीले रंग के घर विदेशियों और यहां आने वाले सैलानियों को सदा लुभाते आए हैं।

इन नीले रंग के घरों और सांस्कृतिक परंपरा के सभी कायल हैं। एेसे में यहां कई प्रकार की फिल्मों, विज्ञापनों और डॉक्यूमेंट्री आदि का फिल्मांकन भी होता आया है।

वहीं जोधपुरी प्रतिभा विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ती आई है। यहां का युवा अपनी प्रतिभा और हुनर के चलते सभी ओर नाम कमा रहा है।

एेसा ही एक नाम है जोधपुर के युवा फोटोग्राफर तेजस्व त्रिवेदी का। त्रिवेदी अपने शौक के ब्ल्यू सिटी के विहंगम नजारों को प्रस्तुत कर वाहवाही लूट रहे हैं।

प्रकृति, स्ट्रीट व ट्रैवलिंग फोटोग्राफी को पसंद करने वाले तेजस्व की तस्वीरें कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। वे संगीत आदि कला के विभिन्न क्षेत्रों में खासे सक्रिय हैं।

उन्होंने इस विषय में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फोटोग्राफी मुंबई से भी शिक्षा प्राप्त की है।

इंस्टाग्राफ आदि सोशल साइट्स पर तेजस्व के हिमालय यात्रा की तस्वीरें खासी सराही जा रही हैं।