2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे ने जोधपुर को लिया आगोश में, गुलाबी ठण्डक की दस्तक से ठिठुरे लोग

जोधपुर में बुधवार की सुबह ने लिया शहर को आगोश में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 15 Nov 2017, 12:35 PM IST

foggy Wednesday morning in Jodhpur

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जोधपुर और आस-पास के इलाकों में बीती रात से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और सुबह पूरा शहर कोहरे के आगोश में नजर आया।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

बादल छाए रहने सूरज में नरमी आ गई और दिन का तापमान लुढ़ककर तीस डिग्री पास आ गया।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

इससे दिन में हल्की सर्दी का मौसम रहा। बीती रात जैसलमेर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान 7.4 डिग्री पर पहुंचने से वहां लोगों को जैकेट व स्वेटर पहनने पड़े।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक बादलों का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

सूर्यनगरी में बुधवार की सुबह आसमान में ऊंचाई पर बादल छाए हुए थे।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान करीब ढाई डिग्री उछलकर 17.7 डिग्री पर आ गया। बादलों की आवाजाही से धूप हल्की रही। दिन में हल्की ठण्ड का अहसास हो रहा था। पंखे बंद करने पड़े।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

दोपहर में पारा लुढ़ककर 30.3 डिग्री पर आ गया। सूर्यास्त के बाद धीरे-धीरे गुलाबी ठण्डक बढ़ती गई।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

रात अपेक्षाकृत रूप से ठण्डी रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों और खुले इलाकों में मौसम अधिक ठण्डा रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली।

foggy Wednesday morning in Jodhpur

जैसलमेर में रात का पारा 17.5 और दिन का 27.6 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में यह क्रमश: 18.3 और 31.2 डिग्री रहा।