14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशाम्बी में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ियां गिरफ्तार

अपनी मांगों को लेकर को लेकर 58 दिन से प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां कौशाम्बी में गिरफ्तार की गयीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 19 Dec 2017, 8:07 PM IST

Anganwadi Protest Kaushambi

उन्होंने दावा किया कि पूरे जिले भर की करीब एक हजार कार्यकर्त्रियों ने गिरफ्तारी दी है। तकरीबन घंटे भर की सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Anganwadi Protest Kaushambi

कौशाम्बी. मंझनपुर ब्लाक में बीते 22 अक्तूबर से शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहीं आगंबाड़ी कार्यकत्रियों का सब्र 58वें दिन मंगलवार को जवाब दे गया। सैकड़ों कार्यकर्त्रियां बड़े जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंच गयीं। वहां जमकर सरकार को कोसा। वो सभी धरना-प्रदर्शन के दौरान ही गिरफ्तार की गयीं।

Anganwadi Protest Kaushambi

दरअसल मंझनपुर ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 22 अक्टूबर को धरने पर बैठ गयीं। तब से लगातार वहां धरना-प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को कार्यकर्त्रियां नारेबाजी करती हुई जिला मुख्यालय चौराहे पहुंचीं और वहां से जुलूस लेकर सीधा कलेक्ट्रेट जा धमकीं।

Anganwadi Protest Kaushambi

जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि यूपी में सरकार बनने के पहले भाजपा ने उन लोगों से वादा किया था कि सरकार में आने के बाद 120 दिनों के अंदर उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। पर अब सरकार बने नौ महीने से अधिक का समय बीत चुका, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं हैं तब तक कलम बंद व काम बंद हड़ताल जारी रहेगी।

Anganwadi Protest Kaushambi

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महज चार हजार रुपये मे कार्यकत्री व दो हजार मे सहायिकाओं से जकमर काम लिया जा रहा है।

Anganwadi Protest Kaushambi

जबकि उनसे कम काम करने वाले दूसरे संविदा कर्मियों को उनसे ज्यादा मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्री को पंद्रह हजार व सहायिका को दस हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाय, यही हमारी मांग है।