
हाड़ौती का प्रसिद्ध सांगोद न्हाण लोकोत्सव की शुरूआत शनिवार से हो गई है। पांच दिवसीय लोकोत्सव में पहले दिन अखाड़ा चौधरी पाड़ा की ओर से बारह भाले की सवारी निकाली गई। इस दौरान प्रियंका गांधी के गंगा में नाव की सवारी का स्वांग दिखाया गया।

कुंभ स्नान को जाते ओघड़ बाबाओं का स्वांग।

सांगोद न्हाण में साठियों की लड़ाई का स्वांग।

सवारी में शामिल सेठ-सेठानी और मुनीम का परम्परागत स्वांग

सांगोद न्हाण में लुहारों का स्वांग।

न्हाण के दौरान बच्चों का मनोरंजन करते कार्टून बने युवक।

होली के चौक में एहतियात के लिए मौजूद पुलिस जाप्ता।