गुरुवार से शहर में गूंजेंगे जयकारे गणपति बप्पा मोरिया… देखिए तस्वीरें
कोटा. गणेश चतुर्थी गुरुवार को मनाई जाएगी। व्रत पूजन अभिषेक किया जाएगा। घर घर गणपति पूजे जाएंगे। सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। मंदिरों में स्वर्ण रजत शृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। खड़े गणेश जी, गणेश पाल, पाटनपोल स्थित मनशापूर्ण गणेश , टिपटा स्थित भूरिया गणेश जी, श्रीपुरा स्थित सिद्धेश्वर सारण, सर्किट हाउस, बैराज रोड स्थित गढ़ गणेश मंदिर समेत अन्य गणेश मंदिरों में आयोजन होंगे। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की गई।