20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर साहब ने अस्पताल में लगाया झाडू, टायलेट भी किए साफ …देखिए तस्वीरें

टा. एमबीएस चिकित्सालय के संविदाकर्मियों की चार दिन से चल रही हड़ताल के बाद बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए रविवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने झाडू थामा ओर कई वार्ड, गैलरी, सीढि़या, ओपीडी, इमरजेंसी सर्जिकल सहित कई जगह सफाई की। उन्होंने वहां पड़ा बायोवेस्ट, खाने के पैकिट, खून से सने ग्लब्स, कॉटन, डिस्पोजल सहित जो भी दिखा उसे पॉलीथिन में भरा ओर नगर निगम की गाड़ी में भरकर जैविक अपशिष्ट केन्द्र तक पहुंचाया। डॉक्टर साहब के इस कार्य को देखकर उनके साथ खडे ़उपाधीक्षक डॉ. कर्णेश गोयल,नर्सिंग अधीक्षक सत्य नारायण अन्य चिकित्सक व स्टॉफ भी पीछे नहीं रहा और करीब २ घंटे तक लगातार अस्पताल में सफाई की। उन्होंने करीब २५ बड़ी थैली कचरा अस्पताल से उठाया। इस अस्पताल में कई बार हड़ताल हुई लेकिन ये पहला मौका था जब अधीक्षक ने झाडू थामा ओर अस्पताल की सफाई की। अस्पताल घर व मंदिर की तरह डॉ. सक्सेना का कहना है कि सफाई के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि चिकित्सालय हमारा घर ओर मंदिर है और इसमें किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो। साथी कर्मचारियों को भी समझाने का प्रयास किया गया है कि अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ती हैं तो मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा की संविदा पर लगे कर्मचारी दूसरे कर्मचारियों को कार्य नहीं करने दे रहे थे, जिस कारण से पुलिस की मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और एमबीएस अस्पताल की सफाई व्यवस्था को किसी भी रूप में बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही जेके लोन चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. एचएल मीणा ने अस्पताल के कचरे को नगर निगम की गाडिय़ों में डालकर बायो मेडिकल सेंटर तक पहुंचाया। उन्होंने भी खडे़ रहकर स्थाई कर्मचारियों से सफाई करवाई। वहीं संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत व्यास ने कहा कि यदि मजदूरों को पैसे देकर सफाई करवाई गई तो उसका विरोध किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
कोटा

कोटा में एमबीएस चिकित्सालय में संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते अस्पताल में डाक्टरों ने की सफाई।

कोटा में एमबीएस चिकित्सालय में संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में सफाई करते चिकित्सक।

कोटा में एमबीएस चिकित्सालय में संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते अस्पताल में लगा कचरे का ढेर।

कोटा

कोटा में एमबीएस चिकित्सालय में संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते अस्पताल में लगा कचरे का ढेर।