23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Watercrisis:गर्मी बढने के साथ पानी की परेशानी

कोटा. शहर के प्रेम नगर तृतीय क्षेत्र में पानी की समस्या का ठोस समाधान नहीं हो पा रहा। हर साल गर्मी आते ही क्षेत्रवासियों के लिए पानी सिरदर्द बन जाता है। कम दबाव के कारण उन्हें पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार भी लोगों को परेशानी से सामना होने लगा. है। गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता बढ़ने के कारण समस्या और भी बढ़ जाती है। बोरिंग भी रीत जाते हैं। लोगों को टैंकर और कैम्पर पर निर्भर रहना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी की परेशानी आने लगी है, गर्मी बढ़ने के साथ यह और बढ़ेगी। इसे देखते हुए पहले से ही विभाग को पुख्ता प्रबंध करने चाहिए, ताकि आने वाले गर्मी के दिनों में उन्हें पानी की समस्या से जूझना न पड़े।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Neeraj Gautam

image

neeraj

Apr 23, 2026

प्रेम नगर क्षैत्र में हैण्डपंप पर लगे घरेलु कनैक्शन

कम दबाव से पानी की समस्या के चलते पंप लगाकर हो रही जलापूर्ति

बिजली के पोल पर ही लगा दिए पानी के कनैक्शन

बिजली के पोल पर बिछाई पानी की लाइने

कम दबाव से पानी की समस्या के चलते पंप लगाकर हो रही जलापूर्ति