
नई दिल्ली। हैदराबाद में चल रहे ग्लोबल इकोनॉमिक समिट में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि इवांका एक सफल कारोबारी भी है। यूके की एक वेबसाइट के मुताबिक इवांका की नेटवर्थ 1950 करोड़ है। जबकि उनके पति और उनकी कुल नेटवर्थ 4550 करोड़ रुपए है। इवांका ट्रप अपने पिता का कारोबार भी बखूबी संभालती है। और कई बड़ी डील कराने में उनकी अहम भूमिका रही है।

ऐसे बनी कारोबारी इवांका ट्रंप ने 2005 में फैमिली कारोबार के साथ शुरूआत किया। इसके अलावा उन्होंने फॉरेस्ट सिटी इंटरप्राइजेस में भी काम किया है।

इनमें भी है महारत साल 2011 में इवांका ने अपना खुद का ब्रांड लॉन्च किया। कपड़ों, हैंडबैग, जूतों, परफ्यूम और एसेसरीज का कारोबार भी करती हैं। उनके ब्रांड की पहुंच अमेरिका, कनाडा, बहरीन, कुवैत, कतर, सउदी अरेबिया, यूएई तक है

खुद करती है अपना मेकअप इवांका अपनी मेकअप खुद करती है। कहा जाता है कि इंवाका को अपना सिंपल चेहरा ही ज्यादा पसंद है।