26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bakrid 2018 कुर्बानी के लिए तैयार बकरे देखें तस्वीरें

बकरा व्यापारियों में व्यवस्था लेकर रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 20 Aug 2018, 1:18 PM IST

Bakrid 2018 kurbani

कीचड़ और पानी के बीच व्यापारी अपने बकरों को लेकर ऊबड़-खाबड़ मैदान में पहुंचे, जहां खरीदारों का इंतजार करते व्यापारियों का दिन बीता।

Bakrid 2018 kurbani

बकरीद का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा और अब तक मंडी स्थल से पूरी तरह से पानी नहीं निकाला जा सका, जिस वजह से बड़ी संख्या में खरीदार मंडी का रुख करने के बजाए दुबग्गा के जॉगर्स पार्क में चल रही मंडी का रुख करने को मजबूर हैं।

Bakrid 2018 kurbani

इस्लामी महीने जिलहिज्ज की 10 तारीख को मनाया जाने वाला ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। बकरीद पर कुर्बानी के लिए राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों सहित आस-पास के जनपदों से बड़ी संख्या में व्यापारी बकरे, भेड़ें और दुम्बे लेकर लखनऊ पहुंचते हैं।

Bakrid 2018 kurbani

इस वर्ष हुई बरसात के बाद पिछले कई सालों से हुसैनाबाद के मेहदी घाट पर लगने वाली बकरा मंडी स्थल पर पानी भरा रहा, जिस वजह से व्यापारी इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए। जिला प्रशासन और नगर निगम ने मंडी स्थल पर भरे पानी को निकलवाया,

Bakrid 2018 kurbani

जिसके बाद व्यापारियों ने मेहदी घाट पर निर्धारित बकरा मंडी का रुख किया। जगह-जगह फैली कीचड़ और पानी के बीच व्यापारी और खरीदार बकरे खरीदने को मजबूर हैं। वहीं दुबग्गा के जॉगर्स पार्क के पास पहली बार लगी मंडी में व्यापारियों का पहुंचना जारी रहा। कुर्बानी के सवाब में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए राजधानी के कई इलाकों में जानवरों की कुर्बानी में हिस्से की भी व्यवस्था है। आर्थिक रूप से सम्पन्न लोग हिस्सा लेकर कुर्बानी के सवाब में शामिल हो सकते हैं। शहर के कई स्थानों पर कुर्बानी में हिस्से की व्यवस्था की गयी है, जहां अपनी सुविधा के अनुसार 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का हिस्सा लिया जा सकता है।