9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला डबल्स व पुरूष डबल्स के खिताबी मुकाबले में भारत को मिली हार देखें तस्वीरें

पुरूष डबल्स के फाइनल में सात्विक साई राज रेंकी रेड्डीव चिराग शेट्टी फाइनल गंवा बैठी
3 min read
Google source verification
 Badminton Championships

बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेले गए पुरूष सिंगल्स के फाइनल में तीसरे वरीय समीर ने चीन के लू गुआंग्झू को एक घंटे और 10 मिनट चले मुकाबले में 16-21, 21-19, 21-14 से हराया। महिला सिंगल्स के फाइनल में भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साइना को खिताबी मुकाबले में चौथी वरीय चीन की हान यू ने 34 मिनट चले मुकाबले में 21-18, 21-8 से पराजित किया।

 Badminton Championships

पुरूष डबल्स के फाइनल में सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को इंडोनेशिया के फजर अल्फियां व मोहम्मद रियान आर्दियांतो ने 38 मिनट चले मुकाबले में 21-11, 22-20 से हराया। महिला डबल्स के फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मलेशिया की तीसरी वरीय चोऊ मेई कुआन और ली मेंग युआन ने 42 मिनट चले मुकाबले में 21-15, 21-13 से हराया।

 Badminton Championships

चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि चेतन चौहान (खेल व युवा कल्याण मंत्री, प्रदेश सरकार) ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बृजेश पाठक (कानून व न्याय मंत्री, प्रदेश सरकार) थे। विराज सागर दास (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के केे चेयरमैन), अध्यक्ष डॉक्टर नवनीत सहगल (आईएएस) (कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ) ने अतिथिगण का स्वागत किया। इस अवसर पर जस्टिस रितुराज अवस्थी, जस्टिस एआर मसूदी, महेश कुमार गुप्ता (आईएएस), सुधीर गर्ग (आईएएस), एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह, अलका दास (चेयरपर्सन, बीबीडी ग्रुप), अरुण कक्कड़ (सचिव, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ), डॉ. सुधर्मा सिंह (आयोजन सचिव) , अभिषेक पाल (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ) और रामकुमार सिंह व अशोक सिंह व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

 Badminton Championships

समीर वर्मा ने चीन के लू ग्वांगझू को हराकर जीता खिताब: मौजूदा चैंपियन समीर वर्मा ने लगातार दूसरी बार पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। समीर ने एक घंटा दस मिनट चले मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी चीन के लू ग्वांगझू को 16-21, 21-19, 21-14 से शिकस्त देकर खिताब बरकरार रखा।

 Badminton Championships

तीसरी वरीयता प्राप्त समीर ने पहले गेम में सधी हुई शुरुआत की लेकिन चीनी प्रतिद्वंदी कई मौकों पर उन पर भारी पड़ा। समीर ने पहला गेम 16-21 से गंवाया, मगर दूसरे गेम में जोरदार वापसी की। हालांकि इस गेम में भी उन्हें ग्वांगझू ने जबरदस्त टक्कर दी लेकिन बाद में यह गेम समीर ने 21-19 से जीत लिया। तीसरे गेम में समीर के आगे चीनी प्रतिद्वंद्वी ज्यादा देर टिक नहीं सके। समीर ने यह गेम 21-14 से आसानी से जीत कर खिताब भी जीत लिया।


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश