
लखनऊ. गोमती नगर स्थित मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में मंगलवार को बिज़नेस प्रोग्राम आयोजित हुआ। जिसमें छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रोग्राम में छात्राओं ने 'इन्विगोरेशन प्राइवेट लिमिटेड' नाम से एक कंपनी बनाई जिसका उद्देश्य छात्राओं में प्रबंधकीय कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर राजीव तुली, डायरेक्टर फाइनेंस सुनील तुली, एडमिनिस्ट्रेटर कर्नल भगत और कॉलेज के डीन डॉ विवेक गुप्ता प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में निष्ठा सिंह, डॉ. ज्योति पांडे मौजूद थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूजा मिश्रा बाजपेई और आशुतोष शुक्ला ने किया गया। छात्राओं में खुद को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार ढालना और खुद को साबित करना जैसे कौशल देखे गए । जिससे छात्राओं में नेतृत्व, टीम वर्क,समय नियोजन जैसे गुण विकसित हुए। प्रोग्राम के दौरान चार प्रतियोगिताएं हुई जिसमें मार्केटिंग रिजल्ट इमप्रॉम्पटू, स्टार्टअप चैलेंज, विमेन एंटरप्रेन्योर शामिल थे। मार्केटिंग विज़ार्ड में छात्राओं ने खुद का प्रोडक्ट लॉन्च किया,इमप्रॉम्पटू में छात्राओं को वस्तु दी गई ,जिसमें उन्हें उसका सही प्रयोग करना था। वहीं स्टार्टअप चैलेंज में छात्राओं को अपना प्रबंधकीय कौशल दिखाने का मौका मिला। आखिर में प्रतियोगियों को पेमेंट एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता में अपना व्यक्तिगत हुनर दिखाने का मौका मिला। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिजनेस स्टार्ट अप में टिफिन सर्विस, इको फ्रेंडली घरेलू उत्पाद और कैप्सूल रूम जैसे विचार प्रस्तुत किए अंत में वूमेन एन्टरप्रेन्योर का खिताब बी. काम. की छात्रा सृष्टि केसरवानी को मिला।

कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर राजीव तुली, डायरेक्टर फाइनेंस सुनील तुली, एडमिनिस्ट्रेटर कर्नल भगत और कॉलेज के डीन डॉ विवेक गुप्ता प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में निष्ठा सिंह, डॉ. ज्योति पांडे मौजूद थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूजा मिश्रा बाजपेई और आशुतोष शुक्ला ने किया गया।

छात्राओं में खुद को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार ढालना और खुद को साबित करना जैसे कौशल देखे गए । जिससे छात्राओं में नेतृत्व, टीम वर्क,समय नियोजन जैसे गुण विकसित हुए।

प्रोग्राम के दौरान चार प्रतियोगिताएं हुई जिसमें मार्केटिंग रिजल्ट इमप्रॉम्पटू, स्टार्टअप चैलेंज, विमेन एंटरप्रेन्योर शामिल थे। मार्केटिंग विज़ार्ड में छात्राओं ने खुद का प्रोडक्ट लॉन्च किया,इमप्रॉम्पटू में छात्राओं को वस्तु दी गई ,जिसमें उन्हें उसका सही प्रयोग करना था। वहीं स्टार्टअप चैलेंज में छात्राओं को अपना प्रबंधकीय कौशल दिखाने का मौका मिला। आखिर में प्रतियोगियों को पेमेंट एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता में अपना व्यक्तिगत हुनर दिखाने का मौका मिला।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिजनेस स्टार्ट अप में टिफिन सर्विस, इको फ्रेंडली घरेलू उत्पाद और कैप्सूल रूम जैसे विचार प्रस्तुत किए अंत में वूमेन एन्टरप्रेन्योर का खिताब बी. काम. की छात्रा सृष्टि केसरवानी को मिला।