
बता दें की उनका नया घर पहले मिले सरकारी मकान के मुक़ाबले बहुत छोटा है।

मुलायम के मित्र और समाजवादी पार्टी सांसद संजय सेठ ने उन्हें ये घर दिलाया है।

लखनऊ के अंसल गोल्फ़ सिटी में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव आस पास ही रहेंगे।

एक ही लेन में एक छोर पर अखिलेश तो आख़िरी कोने में मुलायम का घर है। विक्रमादित्य मार्ग पर दोनों पड़ोसी भी थे।

मुलायम के मुक़ाबले में अखिलेश का घर दोगुना बड़ा है। मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव और बहू अपर्णा बग़ल की कोठी में रहेंगे। अभी उनका घर तैयार नहीं हुआ है। मुलायम सिंह का इटावा के सिविल लाइन एरिया और सैफई गांव में भी कोठी है।