3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अविनाश व पारुल ने जीती लखनऊ पिंक मैराथन, राज्यपाल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Oct 2018, 4:39 PM IST

pink marathon lucknow

महिलाओं में अंतरराष्ट्रीय धाविका रेलवे की पारुल चौधरी ने अपने श्रेष्ठता साबित करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने यह दौड़ 01 घंटा 12 मिनट 58 सेकेंड का समय दर्ज किया। वहीं अर्पिता सैनी 01 घंटा 14.39 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। एक घंटा 14 मिनट 39 सेकेंड के समय के साथ दूसरे और रेलवे की सुधा पाल 01 घंटा 14 मिनट 58 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

pink marathon lucknow

राज्यपाल राम नाईक ने पुरस्कार वितरण किया। इसके पूर्व लखनऊ की मेटर संयुक्त भाटिया व खेल निदेशक डा. आरपी सिंह, जकार्ता एशियाई खेल की रजत पदक विजेता सुधा सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता एथलीट गुलाब चंद, केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, भारतीय खेल प्राधिकरण की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल, विधायक गोरखनाथ बाबा व प्रतीक भूषण समेत तमाम लोग मौजूद थे।

pink marathon lucknow

राज्यपाल राम नाईक ने पुरस्कार वितरण किया। इसके पूर्व लखनऊ की मेटर संयुक्त भाटिया व खेल निदेशक डा. आरपी सिंह, जकार्ता एशियाई खेल की रजत पदक विजेता सुधा सिंह भी मौजूद रहीं।

pink marathon lucknow

सशस्त्र सेवा बल की खुशबू गुप्ता ने महिलाओं की छह किलोमीटर क्रासकंट्री दौड़ में सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। खुशबू ने यह दौड़ 21 मिनट 42 सेकेंड में पूरी की।

pink marathon lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस की डिम्पल सिंह दूसरे और अंजली पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 10 किलोमीटर क्रासकंट्री का खिताब प्रमोद कुमार ने जीता। प्रमोद ने इस दौड़ में 34 मिनट 06.50 सेकेंड का समय निकाला। वीरेंद्र कुमार वर्मा दूसरे और जितेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

pink marathon lucknow

हाल ही में 3000 मीटर स्टीपलचेज का 37 साल पुराना राष्ट्रीय कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बने महाराष्ट्र के अविनाश सबले ने लखनऊ पिंक हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) में पुरुषों का खिताब जीत लिया है।