31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सरकार गरीब के थाली से छीन रही है रोटी

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर कांग्रेस और सपा ने जताया विरोध.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 10 Sep 2018, 9:52 PM IST

sp, BSP, BJP, Congress

देश मे दिन प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक संगठनों ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस, सपा, बसपा ने महागठबंधन के नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद कर जमकर नारेबाजी की। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दल एक सुर में बोलते नजर आये !

sp, BSP, BJP, Congress

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर बीजेपी सरकार के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर भारत बन्द का आवाहन किया था। महोबा जिले की सदर तहसील में सपा, बसपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों ने जमकर बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

sp, BSP, BJP, Congress

कांग्रेस ने आल्हा चौक चौराहे से विरोध प्रदर्शन शुरू कर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतें और राफेल घोटाले सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीजेपी को घेरा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी की मौजूदा सरकार जातिवाद ओर साम्प्रदायिकता के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। रोज मर्रा की चीजें दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है। जबकि पीएम मोदी ने कहा था कि देश मे बढ़ती मंहगाई को कंट्रोल कर सस्ती चीजे उपलब्ध कराई जाएगी। मगर बीजेपी सरकार गरीब व्यक्ति की थाली से भोजन छीन अमीरों को और अमीर बनाने में जुटी है।

sp, BSP, BJP, Congress

रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। तहसील में प्रदर्शन के बाद सभी विपक्षी दलों ने राज्यपाल को सम्वोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा।

sp, BSP, BJP, Congress

इस मौके पर सपा के पूर्व मंत्री सिद्घोपाल साहू ने बीजेपी पर जमकर प्रहार किया। वहीँ सपा के नेता रोशन छोटे मियां ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा वर्तमान सरकार आमजन विरोधी है। अब व्यापारी, छात्र और नौजवान, किसान सपा के इस विरोध प्रदर्शन और बंद में शामिल हैं। वहीँ कांग्रेस के नेता श्रवण लल्लू साहू और धूराम चौधरी ने भी बीजेपी सरकार को जमकर कोसा।