24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Photos / स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-2 का DRDO ने किया सफल परीक्षण, हथियार ले जाने में भी सक्षम

स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-2 का DRDO ने किया सफल परीक्षण, हथियार ले जाने में भी सक्षम

परीक्षण के दौरान सभी मानक सामन्य रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 26 Feb 2018, 10:20 AM IST

Rustom 2

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित अपने परीक्षण केंद्र में रविवार को घरेलू तकनीक से निर्मित ड्रोन रुस्तम-2 का एक सफल परीक्षण किया। भारत के इस पहले हेवी ड्यूटी ड्रोन की क्षमता अमरीका और इजराइल से आयात किए जाने वाले हाई टेक ड्रोन्स जैसी है।

Rustom 2

लंबी अवधि तक उड़ने वाले इस ड्रोन का विकास सेना की तीनों शाखाओं के लिए किया गया है। रुस्तम-2 एक बार में लगातार 24 घंटे तक उड़ने की क्षमता रखता है और यह लगातार चौकसी कर सकता है और साथ में हथियार भी ले जा सकता है।

Rustom 2

चलकेरे में स्थित परीक्षण केंद्र में यह परीक्षण उड़ान डीआरडीओ के अध्यक्ष एस. क्रिस्टोफर, वैमानिकी प्रणाली महानिदेशक सी.पी.रामनारायणन, विद्युत एवं संचार प्रणाली महानिदेशक जे. मंजुला और अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में संपन्न हुई। परीक्षण के दौरान सभी मानक सामन्य रहे।