
मुंबई के मनखुर्द इलाके में माया होटल के पास एक दुकान में भीषण आग लग गई है। तेजी से फैल रहे आग पर काबू पाने के लिए 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

यह घटना रविवार की सुबह 6 बजे घाटकोपर मनखुर्द लिंग रोड के पास स्क्रैपयार्ड में की है।

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

बीते दिनों में मुंबई में ऐसे कई हादसे हुए हैं। यह तस्वीर खैरानी बाजार में लगी आग के जगह पर मौजुद दमकल कर्मियों की है।

इससे पहले दिसंबर में मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी।