
हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि यहां पर अगले दो दिनों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश भी हुई है। बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया।

पहाड़ी राज्य हिमाचल में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं। अगले 24 घंटे में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में भी बर्फबारी हुई है। पवित्र धाम केदारनाथ में बर्फबारी से श्रद्धालुओं का मन खिल गया।

केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी के बावजूद बाबा का दर्शन करने बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

पंजाब में अगले 72 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।